08 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: Chandigarh नगर निगम की 360वीं हाउस मीटिंग बुधवार को मेयर Saurabh Joshi की अध्यक्षता में आयोजित हुई, लेकिन बैठक की शुरुआत होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सबसे पहले शहर में Chandigarh Housing Board द्वारा चलाए जा रहे मकान तोड़ने के अभियान का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस पार्षद Gurpreet Gabi ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए भावुक अपील की।
गाबी ने बताया कि सेक्टर-45 में पिछले तीन दिनों से डिमोलिशन ड्राइव चल रही है और लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों को उम्मीद के साथ छोड़कर सदन में मदद मांगने आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं, बल्कि लोगों के आशियाने बचाने का है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के करीब 65 हजार हाउसिंग बोर्ड मकान खतरे में हैं, जबकि बड़े लोगों और सरकारी आवासों में हो रहे अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गाबी ने Gulab Chand Kataria के उस वादे का भी जिक्र किया, जिसमें मकान न तोड़ने की बात कही गई थी।
इस मुद्दे पर मेयर सौरभ जोशी ने भी कहा कि सभी पार्षद हाउसिंग बोर्ड के निवासियों के साथ खड़े हैं और इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर संयुक्त कमेटी बनाई गई है, जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
बैठक के दौरान गाबी ने नगर निगम अधिकारियों पर कूड़ा प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कूड़ा उठाने वालों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और सेक्टर-45 में बाहर का कचरा फेंकवाया जा रहा है।
इन आरोपों पर निगम कमिश्नर ने नाम बताने को कहा, जबकि मेयर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।













