चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फा*यरिंग: जिम से निकले प्रॉपर्टी डीलर की गो*लियों से ह*त्या

18 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  Chandigarh में लगातार दूसरे दिन फा*यरिंग की घटना से दहशत फैल गई है। बुधवार को सेक्टर-9 में जिम से बाहर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गो*लियों से भू*नकर ह*त्या कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना Sector 9 Chandigarh के मध्य मार्ग पर स्थित हेयर मास्टर सैलून के सामने हुई। मृ*तक जिम से निकलकर अपनी ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फा*यरिंग कर दी।

मृ*तक की पहचान Charanpreet Nagra के रूप में हुई है, जो Mullanpur के कुभेरी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर भी काफी लोकप्रिय था।

बाइक सवार बदमाशों ने की फा*यरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर आए थे। एक आरोपी बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे ने करीब 7–8 राउंड फा*यरिंग की। गो*लियां लगने से नागरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत Postgraduate Institute of Medical Education and Research ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।

लगातार दूसरे दिन फा*यरिंग

शहर में यह लगातार दूसरे दिन फा*यरिंग की घटना है। इससे पहले मंगलवार शाम को Panjab University परिसर में सोपू नेता पर भी गो*ली चलाई गई थी, हालांकि उस घटना में वह बाल-बाल बच गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।