29 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक में उठा सफाई कर्मचारियों को गुड़-तेल न मिलने का मुद्दा, मेयर ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन चंडीगढ़। नगर निगम हाउस की बैठक मंगलवार को शुरू होते ही सफाई कर्मचारियों को गुड़, तेल और साबुन न मिलने का मुद्दा जोरशोर से उठा। पार्षदों ने एक सुर में इसे गंभीर मामला बताया और जल्द समाधान की मांग की।
मेयर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसे वे स्वयं देख रही हैं और जल्द ही इसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मचारियों की जरूरतों की अनदेखी नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब भाजपा पार्षद महेश इंद्र सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों से बहस हो गई। हालांकि, विवाद के बीच भी अधिकांश पार्षदों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।