चंडीगढ़: होटल मालिक के घर बदमाशों ने की फा/यरिंग, चार गो/लियां दागकर फरार

05 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़: होटल मालिक के घर फा/यरिंग, बदमाश चार गो/लियां दागकर फरार    चंडीगढ़ सेक्टर-38 सी में मंगलवार देर रात होटल मालिक ताराचंद के घर पर फायरिंग की घटना हुई। घर के सामने खड़ी थार पर तीन से चार गो/लियां लगीं। ताराचंद मोहाली में एक नामी होटल के मालिक हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी सुबह 10 बजे मिली और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सर्वे किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। प्रारंभिक जांच में बाइक सवार संदिग्ध युवक कैमरे में दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, होटल मालिक ने पहले भी मोहाली पुलिस को जान का खतरा बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। शुरुआती जांच में इस फायरिंग के पीछे किसी गैंगस्टर कनेक्शन की संभावना पर भी जांच चल रही है।