07 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र स्थित गांव किशनगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फं*दा लगाकर आ**त्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृ*तका की पहचान पुष्पा (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पुष्पा की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और वह अपने पति के साथ किशनगढ़ में रह रही थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार रात पुष्पा अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब पति ने कमरे में जाकर देखा तो वह चुन्नी के सहारे फं*दे से लटकी हुई मिली। परिजन घबराए हुए उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृ*त घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आ**त्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने श*व का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से घटना की पड़ताल कर रही है।













