Chamba-police-arrests-two-with-heroin-drug-bust-update | चंबा में पंजाब का युवक काबू: होम-स्टे के पास खड़ी कार से चिट्टा बरामद, पुलिस को देख घबराया, कोर्ट पेश – Bharmour News

हिमाचल प्रदेश की चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। चंबा-झमुहार मुख्य रोड पर एक निजी होम स्टे के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक सफेद मारुति ऑल्टो K10 कार मिली। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने सतर्कत

.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

वहीं पुलिस को संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी में 21.91 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के फिरोजपुर जिले का 32 वर्षीय कर्णवीर और चंबा जिले के जांजला गांव का 30 वर्षीय मनोज उर्फ चिंडू शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।