![]()
चंबा के चुराह में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
.
घटना उस समय हुई जब नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाया। वह घर में घुस गया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप किया।
मामला तब सामने आया जब लड़की के परिजन घर लौटे। परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 65(1), 333, 351(2) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट और 67 ए आईटी एक्ट 2000 शामिल हैं। चंबा के एसपी अभिषेक ने मामले की पुष्टि की है।











