![]()
चंबा के तीसा में कल्हेल-बंजली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई है। लोगों ने मशीन को भी नुकसान पहुंचाया।
.
जेसीबी ऑपरेटर योगराज, जो सियावल गांव का रहने वाला है, ने तीसा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा था। इस दौरान घीयुणी गांव के मुहम्मद और बिट्टू, फंगड़ोता के याकूब, द्रेवड़ के हकीम, रेला के फौजी और खलोगा के जट्ट ने उसके साथ पहले बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है और छह आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 190, 125, 324(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है और जांच जारी है।











