2 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Indian Railways ने 2 अप्रैल 2026 से कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने पुल की मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। यह काम करीब 40 दिनों तक चलेगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित रहेगा। रद्द की गई ट्रेनों में झांसी-लखनऊ MEMU (64701/64702), कानपुर-रायबरेली पैसेंजर (54153/54154), प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर (54101/54102), सीतापुर-कानपुर पैसेंजर (54325/54326) और कानपुर-लखनऊ MEMU (64212/64203/64214) शामिल हैं। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी (12004), बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563), डिब्रूगढ़-नई दिल्ली (02423), पनवेल-गोरखपुर (15065), ओखा-गोरखपुर (15045) और यशवंतपुर-गोरखपुर (12591) समेत कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।













