गुरुग्राम में कॉल गर्ल देने के बहाने बुलाकर मारपीट और लूट करने के आरोपी।
गुरुग्राम में काॅल गर्ल्स प्रोवाइड कराने के नाम पर एक व्यक्ति से मारपीट करके 59500 ऑनलाइन ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर दो लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
।
गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले व्यक्ति ने 12 अप्रेल को चकरपुर पुलिस चौकी आकर शिकायत दी कि उसने एक होटल में कमरा लिया था। रात को कॉल गर्ल तलाश करने के लिए उसने ऑनलाइन नंबर ढूंढा और व्हाट्सएप के माध्यम नम्बर पर संपर्क किया। कुछ समय पश्चात होटल के पास एक वरना कार आई और उसे कार में बैठा लिया गया।
पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की
कार में बैठते ही पहले से सवार लोगों ने इससे रुपए मांगे। जब इसने मना किया तो उन लोगों ने इसके साथ मारपीट की। उन लोगों में चार युवक व दो महिलाएं थी। उन लोगों ने मारपीट करके उसका मोबाइल लेकर पासवर्ड पूछ लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी इसको बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए।
इस शिकायत पर थाना सेक्टर-29 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने सेक्टर-39 से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

कॉल गर्ल देने के बहाने बुलाकर मारपीट और लूट करने के आरोपियों में दो लड़कियां भी हैं।
आरोपियों की पहचान
मुस्कान- गांव बावड़खेड़ा जिला जसपुर (उत्तराखंड)
ललिता-गांव नंगला माई जिला एटा (उत्तर-प्रदेश)
सौरभ अरोड़ा-गांव घाडसाजा जिला गंगानगर (राजस्थान)
प्रदीप मीणा- गांव ब्यौर जिला सीकर (राजस्थान)
सोनू चौधरी-गांव डाकपुरी जिला अलवर (राजस्थान)
जयप्रकाश शर्मा-मालाखेड़ा जिला अलवर (राजस्थान)

गुरुग्राम में कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने के बहाने मारपीट और लूट के आरोपी।
प्रदीप पर पहले भी केस
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि आरोपी प्रदीप पर लूट करने के संबंध में एक केस पहले भी गुरुग्राम में दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक कार व एक चाकू बरामद किया गया है। आगे की पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।











