कहा, सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
होशियारपुर, 28 फरवरी 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने दिल्ली की अदालत की ओर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में दी गई ‘क्लीन चिट’ का स्वागत करते हुए इसे सत्य और न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अदालत के इस फैसले ने साबित कर दिया है कि झूठ और षड्यंत्र अधिक समय तक टिक नहीं सकते।
डॉ. रवजोत सिंह ने आज इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और कहा कि यह निर्णय उनकी ईमानदार राजनीति पर न्यायपालिका की मुहर है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए रची गई नकारात्मक साजिश पूरी तरह बेनकाब हो गई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी के नेतृत्व ने हर चुनौती का सामना मजबूती और धैर्य से किया है।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि कहा कि सच्चाई को कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। यह फैसला न केवल हमारे नेतृत्व की सत्यनिष्ठा की जीत है, बल्कि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की भी विजय है।













