BSEB बिहार बोर्ड क्लास 10 वीं परिणाम 2025 लाइव अपडेट बिहार मैट्रिक 10 परिणाम KAB AAYEGA DATE TIME DIRED LINK – AMAR UJALA HINDI NEWS LIVE

08:30 AM, 29-2025

BSEB 10th Result 2025: पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां का था कब्जा

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 13 लाख 79 हजार 842 छात्र सफल हुए थे। 4,52,302 पहली डिविजन पास हुए थे। 6 लाख लड़के पास हुए थे और 6,99,549 लड़कियां पास हुई थीं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।

08:06 AM, 29-2025

BSEB Result 2025: रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक

बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 में छात्र के रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, और नाम सहित विस्तृत जानकारी होगी। इसमें प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक, उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक औऱ विषयवार कुल अंक दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा, परिणाम की स्थिति (पास/फेल), डिविजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), और कुल प्राप्त अंक (एग्रीगेट मार्क्स) भी उल्लेखित होंगे।

07:44 AM, 29-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। बिहार बोर्ड ने 6 मार्च को कक्षा 10 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। छात्रों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 10 मार्च (शाम 5 बजे) तक का समय था।

07:26 AM, 29-2025

BSEB 10th Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी रिजल्ट की घोषणा

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान टॉपर्स के नाम और कुल पासिंग प्रतिशत की जानकारी साझा की जाएगी।

07:13 AM, 29-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले वर्ष के टॉपर

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवंकर कुमार ने 97.80% (489 अंक) के साथ राज्य में टॉप किया था। वहीं, समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल, मोवाजिदपुर उत्तर के आदर्श कुमार ने 97.60% (488 अंक) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

07:13 AM, 29-2025

Bihar Board Result: सबसे तेज रिजल्ट जारी करने की परंपरा बरकरार

बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार 7वें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है।

12:25 AM, 29-2025

Bihar Board 10th Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

जारी होने के बाद अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

12:20 AM, 29-2025

BSEB 10th Result Live: आज खत्म होगा 10वीं के छात्रों का इंतजार, 12 बजे जारी होगा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम

बिहार बोर्ड 10 वीं परिणाम 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा 29 मार्च को दोपहर 12.00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, श्री एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।