16 January 2026 Fact Recorder
एजुकेशन डेस्क: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं इंटर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र इसे 1 फरवरी 2026 तक अपने स्कूल या कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी:
एडमिट कार्ड डाउनलोड केवल स्कूल/कॉलेज प्रधान द्वारा किया जा सकता है। विद्यार्थी सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते।
अंतिम एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं; अब कोई बदलाव या विषय परिवर्तन नहीं होगा।
केवल सेंट-अप परीक्षा पास छात्र ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। फेल, अनुपस्थित या न शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिलेगा।
दिव्यांग छात्रों के लिए श्रुति लेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध है।
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन: 0612-2230039 या ईमेल: bsebinterhelpdesk@gmail.com
ध्यान दें:
यदि एडमिट कार्ड नियम के खिलाफ जारी किया गया तो प्रधान और छात्र दोनों जिम्मेदार होंगे और छात्र का रिजल्ट रद्द किया जा सकता है।













