BSEB बिहार बोर्ड परिणाम लाइव क्लास 12 वीं इंटर रिजल्ट टुडे डायरेक्ट लिंक बिहार बोर्ड ऑनलाइन बिहार गॉव इन – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

03:37 PM, 25-2025

Bihar Board 12th Result: रोशनी कुमारी बनी वैशाली की जिला टॉपर

वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के काशीपुर गांव की रोशनी कुमारी ने इंटर परीक्षा 2025 में कॉमर्स संकाय में जिले में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि रोशनी के पिता सुधीर सिंह टेंपो चलाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। रोशनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत जारी रखेंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

03:16 PM, 25-2025

Bihar Board Result: लगातार सातवीं बार सबसे पहले जारी किया रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि  वर्ष 2019 से लगातार यह सातवां वर्ष है जब समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी किया जा रहा है। समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।

27 दिनों में 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच

02:52 PM, 25-2025


टॉपर बनने के बद सेल्फी लेती दिखी सृष्टि।
– फोटो : अमर उजाला

सृष्टि ने अपने माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

मधुबनी जिले के आरके कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी को कॉमर्स में पूरे बिहार में तीसरा स्थान मिला है। 94.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर सृष्टि कुमारी की सफलता में जिलेभर में खुशी है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। यहां पूरी खबर पढ़ें…

02:30 PM, 25-2025


अनुप्रिया
– फोटो : अमर उजाला

BSEB Result: 95.4 प्रतिशत अंक लाकर अनुप्रिया ने लाया चौथा स्थान

जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाईस्कूल मिर्जागंज की छात्रा अनुप्रिया ने बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अनुप्रिया अलीगंज मानपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी कुमार की बेटी है। अनुप्रिया कि इस सफलता से परिवार वालों में खुशी का माहौल है। अनुप्रिया ने इस सफलता को हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दी है। बताया गया कि अनुप्रिया के पिता कृष्ण मुरारी कुमार पेसे से शिक्षक है। कृष्ण मुरारी कुमार ने बताया कि अनुप्रिया बचपन से मेधावी थी। उसी का परिणाम है कि अनुप्रिया ने आज बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान काबिज होने में सफलता पाई है।

02:10 PM, 25-2025


इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल
– फोटो : अमर उजाला

BSEB Result: इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल छोटे से स्कूल की छात्रा हैं

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित होते ही बेतिया की प्रिया जायसवाल के घर खुशी का माहौल छा गया। राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक हासिल कर बिहार टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

01:54 PM, 25-2025

Bihar Board Result: पटना जिले में एक को तीसरा और दूसरे को चौथा स्थान मिला

टॉपर्स की सूची में विज्ञान संकाय से भी वैशाली के परीक्षार्थी हैं। विज्ञान संकाय में चौथे टॉपर के रूप में एबीएस इंटर कॉलेज लालगंज वैशाली के प्रशांत कुमार का नाम है। प्रशांत को 95.4 प्रतिशत नंबर आया है। पटना से इस बार टॉपर सूची में सिर्फ दो नाम हैं। मसौढ़ी के एम यू जेड कॉलेज साइन की अंशु रानी आर्ट संकाय में स्टेट टॉपर की सूची में चौथे नंबर पर हैं। अंशु को 93.8 प्रतिशत नंबर मिला है। विज्ञान संकाय में पटना शहर के प्रतिष्ठित पटना कॉलेजिएट स्कूल के छात्र रवि कुमार ने स्टेट टॉपर रैंक में तीसरा स्थान हासिल किया है। रवि को 95.6 प्रतिशत नंबर आए हैं।

01:50 PM, 25-2025

Bihar Board Result: वैशाली ने दिया कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर

वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर दिया है। कला संकाय मैं स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली सेहैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 94.6 प्रतिशत नंबर आया है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 95% नंबर हासिल किया है।

01:33 PM, 25-2025

Bihar Board 12th Result : जानिए, टॉपर प्रिया ने क्या कहा

बिहार बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर इंटर की छात्रा प्रिया जायसवाल को आया है। प्रिया प्लस टू स्कूल हर्नाटांड़ पश्चिम चंपारण की छात्रा हैं। प्रिया जायसवाल को विज्ञान संकाय में 96.8 प्रतिशत नंबर आया है। वहीं प्रिया जायसवाल ने कहा कि टॉपर बनने के लिए माता-पिता का काफी सहयोग मिला। मम्मी रात-रात भर पढ़ाती थीं। शिक्षक भी काफी अच्छे से पढ़ाती और समझातीं थी। मैं कभी समय देखकर नहीं पढ़ती थी। पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं लिया। बड़ी बहन और भाई ने भी काफी मदद की। मैंने अपनी राइटिंग स्किल पर काफी फोकस किया।

टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

01:28 PM, 25-2025


एसीएस और शिक्षा मंत्री के साथ परीक्षा परिणाम जारी करते बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर।
– फोटो : अमर उजाला

Bihar Board 2025 Result: इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896 छात्रों ने पास की परीक्षा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896, कला संकाय के 611365 और कॉमर्स संकाय के 34821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 568330, कला के 505884 और कॉमर्स के 32999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

01:22 PM, 25-2025

Bihar Board Result 2025: प्रिया जायसवाल बनी विज्ञान संकाय में स्टेट टॉपर

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। आज जारी किए गए परिणाम के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।