14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: अंगोला और बोत्सवाना के छह दिवसीय राजकीय दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट आईं। यात्रा के दौरान बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण के तहत आठ चीतों को प्रतीकात्मक रूप से भारत को सौंपा, जिन्हें क्वारंटीन प्रक्रिया पूरी होने पर भारत लाया जाएगा। बोत्सवाना की राजधानी गाबोरोने में राष्ट्रपति डूमा गिदोन बोको ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्रपति मुर्मू को विदा किया। यह पहली बार था जब कोई भारतीय राष्ट्रपति इन दोनों अफ्रीकी देशों के दौरे पर गया।
विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला के अनुसार, यह यात्रा अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की साझेदारी को नई ऊंचाई देती है। भारत और बोत्सवाना ने आर्थिक, विकास, तकनीकी और हीरा उत्पादन क्षमता निर्माण में सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई।
यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगोला में राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मुलाकात की, जहां नवीकरणीय ऊर्जा, जैव ईंधन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग निवेश और सस्ती दवाओं की आपूर्ति पर महत्वपूर्ण समझौते हुए। अंगोला ने भारत द्वारा अग्रसर इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (GBA) में शामिल होने पर भी सहमति जताई













