25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार एक-दूसरे का सहारा बना हुआ है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि सनी जल्द ही काम पर लौटेंगे, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में उनकी बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने जा रही है।
इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने आखिरी समय में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। सनी देओल नहीं, बल्कि एक अन्य फौजी के कंधों पर डबल जिम्मेदारी डाल दी गई है।
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। फिल्म को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने की तैयारी है। इस दौरान पता चला है कि मेकर्स मशहूर देशभक्ति गीत ‘संदेशे आते हैं’ का एक रीक्रिएटेड वर्जन ला रहे हैं।
इस नए वर्जन में सोनू निगम और अरिजीत सिंह की आवाज तो होगी ही, साथ ही अब दिलजीत दोसांझ की आवाज भी शामिल की जा रही है। दिलजीत फिल्म में पहले से ही भारतीय वायुसेना के ऑफिसर नर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
मेकर्स को ऐसी आवाज़ की तलाश थी जिसमें असलीपन और मॉडर्न टच दोनों हों। दिलजीत इस कॉम्बिनेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हुए। उनकी आवाज गाने को एक अलग इमोशनल लेयर देती है, जो अन्य गायकों की आवाज़ के साथ खूबसूरती से मेल खाती है।













