बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की गो*ली मारकर ह*त्या, पेरोल पर थे बाहर

31 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी के पास कल्लू कुशवाहा की गो*ली मारकर ह*त्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में उन्हें मौके पर ही मौ*त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि कल्लू कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। एक ह*त्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी और वे हाल ही में पेरोल पर जेल से बाहर आए थे।

पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।