जन्मदिन विशेष: नायब सिंह सैनी – जनता के बीच लोकप्रिय हरियाणा के सीएम

24 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। नारायणगढ़ के छोटे से गांव में जन्मे सैनी ने साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राजगद्दी तक का सफर तय किया है। उनका सादगी भरा, आमजन के करीब रहने वाला अंदाज जनता के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाता है।

सीएम बनने के बाद उन्होंने किसानों के लिए मुआवजा, गरीबों के लिए बस और राशन जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह देने, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे कदमों से जनता के दिल में अपनी जगह बनाई है।

राजनीति में उनके दूरदर्शी और जनकेंद्रित कार्यों ने भाजपा के फैसले को सही साबित किया है। सैनी ने न केवल हरियाणा में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।