बिहार की बेटी की दिल्ली में संदिग्ध मौ*त, मां का आरोप: दामाद का राज खुल गया था, इसलिए मेरी बेटी को मार डाला

08 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: दिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ*त:                                                               मायके वालों का आरोप– पति का अफेयर जानने पर बेटी की कर दी गई ह*त्या                                             दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक 3 महीने पुरानी दुल्हन की फांसी पर लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृ*तका की पहचान बिहार की रहने वाली मयूरी के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी साल 6 मार्च को नवादा के रोह निवासी विपुल कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह पति के साथ दिल्ली आ गई थी।

परिजनों का आरोप है कि यह आ*त्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका दावा है कि मयूरी को अपने पति के किसी सीक्रेट अफेयर की जानकारी हो गई थी। मयूरी ने मां को फोन पर बताया था कि उसके पति विपुल का रितिका नाम की एक लड़की से संबंध है, जो मुंबई में किसी कंपनी में एचआर है। मयूरी के पास इसके सबूत भी थे। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से पति, सास-ससुर, देवर और उस लड़की ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मृ*तका के भाई गौरव के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर को मयूरी से बात हुई थी, लेकिन शाम 7 बजे विपुल का फोन आया कि मयूरी ने आत्महत्या कर ली। गौरव का दावा है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर ज़मीन पर रख दिया गया, जो संदेह को और गहरा करता है।

पुलिस ने पति विपुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी– सास, ससुर, देवर और कथित गर्लफ्रेंड रितिका फरार हैं। मंडावली थाने में केस दर्ज किया गया है और दिल्ली पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद विपुल लगातार फ्लैट और कार के लिए पैसे मांगता था। परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।