बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने कसी कमर, आज दोपहर तक JDU जारी करेगी पहली सूची, कल से नीतीश कुमार करेंगे प्रचार की शुरुआत

बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने कसी कमर, आज दोपहर तक JDU जारी करेगी पहली सूची, कल से नीतीश कुमार करेंगे प्रचार की शुरुआत

15 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद भाजपा और ‘हम’ (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, वहीं जदयू (JDU) भी आज दोपहर तक अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है।

JDU सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी सूची भी एक-दो दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी।

संजय झा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनकी पहली चुनावी सभाएं दरभंगा और समस्तीपुर में होंगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सांसद झा ने कहा कि दिल्ली दरबार में चल रही उथल-पुथल से सब वाकिफ हैं, जबकि NDA एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “जब मुख्यमंत्री कल प्रचार शुरू करेंगे, तो एक नए जोश और माहौल का निर्माण होगा।”