16 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। घर के अंदर झगड़े, ड्रामे, नॉमिनेशन टास्क और विवादित बयानों ने इस सीजन को काफी चर्चित बना दिया है। शो का आधा सफर पूरा हो चुका है, लेकिन असली धमाका हुआ दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर के आने के बाद। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने आते ही घर में तहलका मचा दिया है।
मालती चाहर के बयान से मचा बवाल
शो में इस हफ्ते हुए राशन टास्क के दौरान मालती चाहर की एक गलती के कारण घरवालों को आधा राशन गंवाना पड़ा। पहले तो उन्होंने माफी मांगी, लेकिन बाद में सभी से बहस और बदतमीजी कर डाली। इसी दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिससे घर में जबरदस्त हंगामा मच गया और सोशल मीडिया पर भी बवाल शुरू हो गया।
“विराट और अनुष्का वेजिटेरियन हैं, तुम भी रह सकते हो”
दरअसल, टास्क के दौरान घरवालों को एक टेडी बियर लेकर घूमना था। नियम था कि अगर किसी ने उसे गलत तरीके से टच किया तो राशन कट जाएगा। जब मालती चाहर की गलती से राशन कम हुआ और चिकन नहीं मिला, तो घरवाले भड़क गए। इस पर मालती ने कहा,
“विराट कोहली भी वेजिटेरियन हैं और अनुष्का शर्मा भी वेजिटेरियन हैं। वो लोग सरवाइव कर रहे हैं, तो तुम लोग भी कर सकते हो।”
बस, यही बात सुनते ही घरवालों का पारा चढ़ गया। गार्डन एरिया में बैठे सभी कंटेस्टेंट्स ने इस बयान का विरोध किया।
घर में बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने कहा, “विराट कोहली नहीं खाते तो हम भी नहीं खाएंगे?” वहीं दूसरे सदस्यों ने कहा कि विराट और अनुष्का अपनी मर्जी से वेजिटेरियन हैं, लेकिन जबरदस्ती तुलना करना गलत है।
अशनूर कौर ने भी मालती को समझाया कि उन्हें ऐसा उदाहरण देने की जरूरत नहीं थी क्योंकि इससे घरवाले और भड़क गए।
लेकिन मालती ने अपनी बात से पीछे हटने से इनकार कर दिया और बोलीं, “मेरा भाई भी नॉन वेज के बिना रहता है।” इसके बाद घर में और भी हंगामा बढ़ गया।
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
मालती चाहर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोग उन्हें विराट-अनुष्का की तुलना करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि, बिग बॉस के घर में उनके इस रवैये ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के बीच भी बहस छेड़ दी है।













