थाना 31 पुलिस की बड़ी सफलता: इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

थाना 31 पुलिस की बड़ी सफलता: इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: यूटी साउथ डिविजन की थाना 31 पुलिस ने फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने 29 नवंबर को एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान 22 वर्षीय सुनीत प्रसाद (जगतपुरा, मोहाली) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सुनीत सरकारी टॉयलेट की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया। शक होने पर पूछताछ और तलाशी में हेरोइन बरामद हुई। थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि एरिया में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।