31 पंजाबियों को विदेश से डिपोर्ट किए जाने के मामले में पुलिस का बड़ा Action

13 Feb 2025: Fact Recorder

पंजाब में  31 पंजाबियों  को विदेश  से डिपोर्ट  किए जाने के  मामले ने  तूल  पकड़  लिया है  तथा पुलिस ने इस मामले में बड़ी  कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि  अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 31 पंजाबियों के मामले में पंजाब पुलिस ने आठ ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जिन्होंने लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजकर लाखों रुपए ठगे थे। इनमें से दो एफआईआर जिला पुलिस के पास और छह एफआईआर पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं।

बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से  इस मामले की  जांच के लिए एक  कमेटी  का गठन किया गया है, यह एसआईटी में एडीजीपी (एनआरआई मामले) प्रवीन सिन्हा के नेतृत्व में काम कर रही है।