Bhooth Bangla: न प्रियदर्शन, न एकता कपूर… अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का नाम किसने किया फाइनल?

26 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही है और जल्द ही इसका पहला गाना भी दर्शकों के सामने आने वाला है। गाने के टीजर को देखने के बाद कई फैंस को अक्षय कुमार की 2007 की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया की याद आ गई, वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन से तुलना करते हुए ट्रोल भी किया।

इसी बीच फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आमतौर पर माना जा रहा था कि फिल्म का नाम डायरेक्टर प्रियदर्शन या प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फाइनल किया होगा, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

किसने रखा ‘भूत बंगला’ नाम?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की शुरुआत एकता कपूर ने की थी। उन्होंने स्क्रिप्ट पहले प्रियदर्शन को सुनाई, जिन्हें कहानी पसंद आई और कुछ क्रिएटिव बदलावों के बाद वे फिल्म से जुड़ गए। इसके साथ ही स्क्रिप्ट शुरुआती दौर में ही अक्षय कुमार को भी दे दी गई थी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के टाइटल पर आखिरी मुहर न तो डायरेक्टर ने लगाई और न ही प्रोड्यूसर ने। बल्कि खुद अक्षय कुमार ने फिल्म के ओरिजिनल वर्किंग टाइटल को बदलकर इसे ज्यादा कैची और यादगार नाम ‘भूत बंगला’ देने का फैसला किया।

‘भूल भुलैया’ वाली फील जानबूझकर

मेकर्स ने जानबूझकर फिल्म में ऐसे एलिमेंट्स रखे हैं, जो दर्शकों को ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाएं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में अक्षय कुमार का एनर्जेटिक और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला, जहां वह एक हॉन्टेड घर के डरावने माहौल में भी हंसी-मजाक करते नजर आते हैं।

एकता कपूर ने फिल्म को एक “वाइल्ड गुजराती थाली” बताया है, जिसमें हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। ऐसे में साफ है कि ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के फैंस के लिए 2026 की सबसे दिलचस्प फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।