![]()
तोशाम सबडिविजन अस्पताल, भिवानी।
भिवानी जिले के तोशाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना तोशाम-ईसरवाल रोड पर गांव पटौदी कलां के पास हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश भी जारी
।
सिर, पेट और कमर में गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार पीड़ित राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी शकुंतला के साथ मोटरसाइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। बिडोला माइनर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। शकुंतला दूर जाकर सड़क पर गिरी। उन्हें सिर, पेट और कमर में गंभीर चोटें आई।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
राहुल उन्हें तुरंत तोशाम के सरकारी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने शकुंतला को मृत घोषित कर दिया। क्रेन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।












