bhiwani-siwani-mandi-farmer-death-poultry-farm-dispute-gurera-village-update | सिवानी में किसान की लात मारकर हत्या: मुर्गा फॉर्म से खेत में मरे मुर्गे फेंकने पर विवाद, अस्पताल भिजवाया शव – Siwani (Bhiwani) News

हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म से मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए विवाद में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण गोदारा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज

मरे मुर्गे फेंकने को लेकर दोनों में विवाद

जानकारी के अनुसार गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म के मालिक बलवान सिंह ने मरे हुए मुर्गों को पड़ोसी कृष्ण गोदारा के खेत में फेंक दिया। कृष्ण ने बलवान से मुर्गों को मिट्टी में दबाने को कहा, ताकि बदबू न आए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मृतक की पत्नी मुकेश की शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान बलवान सिंह ने कृष्ण के पेट में लात मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मुकेश के बयान पर बलवान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवानी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।