5/April/2025 Fact Recorder
लापता व्यक्ति सतबीर का फाइल फोटो।
भिवानी जिले के सिवानी में एक व्यक्ति घर से लापता हो गया। व्यक्ति की पत्नी के साथ कुछ अनबन हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में घर से निकल गया। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार सिवानी के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले सतबीर (48) 31 मार्च को रात 9 बजे से लापता हैं। सतबीर के पास 2 बेटे और एक बेटी है। शिकायतकर्ता बेटे सन्नी ने बताया कि उसकी मम्मी के साथ पापा की कुछ अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गए।
10 साल पहले नागपुर में फैक्ट्री में काम करते थे
उसने बताया कि उसके पापा करीब 10 साल पहले नागपुर में फैक्ट्री में काम करते थे। उनके वहां जाने की आशंका है। उनको ढूंढने के लिए नागपुर जा सकते हैं। सतबीर के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई है। लापता होने के समय सतबीर ने काली पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी थी। उनकी लंबाई लगभग 5.8 फुट है।
पुलिस जांच में जुटी
परिवार ने सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सिवानी थाना पुलिस मामले की जांच कर रहा है। सतबीर की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सतबीर के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत सिवानी थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।