Bhiwani not big gift Haryana CM Nayab Singh Saini Budget 2025 Update | बजट में भिवानी को नहीं मिल बड़ी सौगात: बनेगा रिंग रोड, हांसी मार्ग का होगा चारमार्गीकरण, लोहारू फोर्ट पर्यटन के लिए होगा विकसित – Bhiwani News

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश का बजट पेश किया। लेकिन भिवानी को इस बजट में अधिक सौगात नहीं मिली। हालांकि लोगों को बजट से काफी उम्मीद थी। राजनीति मायने देखें तो भिवानी हमेशा ही अग्रणी रहा है। वहीं भाजपा का पलटा यहां भारी रहा

वहीं लोकसभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद भी भाजपा के ही हैं। यहां तक कि तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया है। हालांकि भिवानी को रिंग रोड, हांसी सड़क के चारमार्गीकरण (फोर लाइन) व लोहारू फोर्ट को विकसित करने की घोषणा की है।

भिवानी का लोहारू फोर्ट

भिवानी का लोहारू फोर्ट

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया। प्रदेश में अब तक का यह सबसे ज्यादा बजट है। CM ने 80 पेज का बजट भाषण पढ़ा। जिसमें 161 पॉइंट्स थे। CM का बजट भाषण 2 घंटे 57 मिनट चला।

भिवानी जिले को बजट में यह मिले सौगात 1. भिवानी में रिंग रोड बनाया जाएगा। 2. भिवानी-हांसी चारमार्गीकरण का कार्य चल रहा है।

बजट पर हस्ताक्षर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बजट पर हस्ताक्षर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

3. भिवानी के लोहारू फोर्ट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। 4. भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति के लिए शीघ्र ही आवेदन कर रहे हैं। 5. सिवानी ब्लॉक में नया मॉडल संस्कृति स्कूल बनेगा। 6. भिवानी को एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मिलेंगी।