Bhiwani Girl Kajal Tops LLB Shridhar University Gold Medal | Rajesh Garnpura | भिवानी की बेटी ने यूनिवर्सिटी में किया टॉप: LLB टॉपर को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं – Loharu News

छपार रंगडान गांव की बेटी काजल को सम्मानित करते हुए हरियाणा राज्य बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गारनपुरा।

हरियाणा के भिवानी जिले के छपार रंगडान गांव की बेटी काजल ने श्रीधर यूनिवर्सिटी में एलएलबी में टॉप किया है। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान पवन नंबरदार की बेटी काजल को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

पर्यटन विकास मंच के चेयरमैन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के हरियाणा राज्य बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गारनपुरा ने काजल के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने काजल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अभिभावकों को बेटियों को प्रोत्साहन देना चाहिए

गारनपुरा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अभिभावकों को बेटियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि काजल की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। गारनपुरा ने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रेरक कार्यक्रमों की जरूरत बताई। इस मौके पर गांव के सरपंच गजेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वकील योगेश, अजीत, राजबीर, रमेश, विजय सिंह, रणधीर और अन्य ग्रामीणों ने काजल को शुभकामनाएं दीं।