Bharti Singh के बेटे गोला को पसंद हैं Tejasswi Prakash, उनके सैलून में करवाना चाहता है पेडिक्योर

24 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का तीन साल का बेटा लक्ष्य, जिसे प्यार से गोला कहा जाता है, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में पता चला कि गोला टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को बहुत पसंद करता है और वह उनके सैलून में पेडिक्योर करवाना चाहता है। यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह तेजस्वी प्रकाश को फोन करती नजर आ रही हैं। फोन पर भारती बताती हैं कि उनका बेटा गोला मुंबई में तेजस्वी के नए पार्लर में पेडिक्योर करवाने की जिद कर रहा है। यह सुनकर तेजस्वी ने भी प्यार भरे अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छोटे बच्चे की इच्छा जरूर पूरी करनी चाहिए और भारती से गोला को सैलून लेकर आने को कहा।

बता दें कि भारती सिंह और उनके पति Haarsh Limbachiyaa के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे घर में गोला कहकर बुलाया जाता है और उसका जन्म साल 2022 में हुआ था। वहीं छोटे बेटे का नाम यशवीर है, जिसका जन्म 19 दिसंबर को हुआ था।