20 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। पिछले साल दिसंबर में बेटे को जन्म देने के करीब चार महीने बाद उन्होंने अपने व्लॉग में बेटे की पहली झलक साझा की, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
वीडियो में भारती के साथ उनके पति Haarsh Limbachiyaa और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। इस खास मौके को भारती ने बेहद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया और दोस्तों व परिवार के लिए एक छोटी सी पार्टी भी रखी।
बेटे के लुक पर क्या बोले हर्ष
व्लॉग में हर्ष ने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चा बहुत प्यारा है और बिल्कुल भारती जैसा लगता है। हालांकि भारती की राय थोड़ी अलग थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका बेटा हर्ष पर गया है।
फैंस ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स में बच्चे पर खूब प्यार बरसाया। कई यूजर्स ने लिखा कि भारती का छोटा बेटा बिल्कुल हर्ष की कॉपी लगता है। वहीं कुछ फैंस का कहना था कि बड़ा बेटा लक्ष्य (गोला) भारती की तरह दिखता है, जबकि छोटा बेटा हर्ष जैसा नजर आता है।
काम पर भी सक्रिय हैं भारती
वर्क फ्रंट की बात करें तो Bharti Singh इन दिनों टीवी शो Laughter Chefs के तीसरे सीजन को होस्ट कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद काम पर वापसी कर ली थी। इस शो में कई टीवी सितारे मजेदार अंदाज में कुकिंग करते नजर आते हैं।













