Home Breaking वसंत पंचमी पर होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, नोट करें शुभ...
Hindi English Punjabi

वसंत पंचमी पर होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, नोट करें शुभ मुहूर्त

31 Jan 2024: Fact Recorder

वसंत पंचमी का पर्व हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है। यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन ज्ञान की देवी को समर्पित है। वहीं इस मौके पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान किया जाएगातो आइए इस दिन (Basant Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

  1. वसंत पंचमी का पर्व हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है।
  2. यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है।
  3. इसे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

वसंत पंचमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस शुभ दिन पर लोग मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन कला, संगीत, और ज्ञान की देवी सरस्वती माता को पूर्ण रूप से समर्पित है। यह पर्व माघ महीने की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 02 फरवरी को मनाया जाएगा, तो चलिए इस दिन (Basant Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

तीसरा अमृत स्नान (Mahakumbh Amrit Snan Significance)

महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान वसंत पंचमी के दिन किया जाएगा। इस दिन का शास्त्रों में बेहद महत्व है। कहते हैं कि इस दिन अमृत स्नान करने से व्यक्ति के सभा पाप धुल जाते हैं। साथ ही कभी न समाप्त होने वाला पुण्य और ज्ञान के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।