बाबा रामदेव ने बताया खास योगासन, बिगड़ी गट हेल्थ को करेगा दुरुस्त

बाबा रामदेव ने बताया खास योगासन, बिगड़ी गट हेल्थ को करेगा दुरुस्त

12 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

Health Desk:  गट हेल्थ सुधारने का रामबाण उपाय: बाबा रामदेव ने बताया वज्रासन करने का सही तरीका और फायदे
आजकल कई लोग घर का खाना खाने के बावजूद पाचन संबंधी परेशानियों से जूझते हैं। गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज, स्किन प्रॉब्लम्स और लो एनर्जी जैसी दिक्कतें खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हमारी आंतों में मौजूद माइक्रोब्स—गुड और बैड बैक्टीरिया—पाचन को नियंत्रित करते हैं। एंटीबायोटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा शुगर, स्ट्रेस और नींद की कमी से गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं और गट हेल्थ बिगड़ जाती है।
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव का मानना है कि योग और आयुर्वेद के जरिए अधिकतर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। उनका कहना है कि खासकर वज्रासन गट हेल्थ सुधारने का एक बेहद असरदार उपाय है।

वज्रासन कैसे करें?
घुटनों को मोड़कर पैरों के अंगूठे आपस में मिलाएं और एड़ियों पर बैठ जाएं।
रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
दोनों हाथों को बंद करके नाभि पर रखें।
धीरे-धीरे आगे झुकें और इस मुद्रा में 1 मिनट रहें।
इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।

वज्रासन के फायदे
पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाना आंतों तक आसानी से पहुंचता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिमाग और पाचन अंग सक्रिय रहते हैं।
भोजन के बाद इस आसन को करने से सबसे अधिक फायदा मिलता है।
बाबा रामदेव का कहना है कि वज्रासन को रोजाना करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। योग, संतुलित आहार और नियमित जीवनशैली मिलकर स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं।