Attempt To Rape Teenager In Panipat; Haryana | पानीपत में घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश: अंजान ने की वारदात; 12 वर्षीय बीमार सो रही थी, अर्धनग्न हालत में पकड़ा – Panipat News

हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर 12 साल की बीमार किशोरी के साथ रेप की कोशिश की गई। अनजान आरोपी ने खुद के व नाबालिग के कपड़े तक निकाल दिए थे। इसके बाद वह उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ करने लगा। यह सब देख 6 साल की बहन ने पड़ोसियों को बताय

बुखार से पीड़ित किशोरी चारपाई पर सो रही थी

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। 14 अप्रैल की सुबह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर 12 व 6 वर्षीय दोनों बेटियां अकेली थी। इसी दौरान घर में एक अनजान व्यक्ति घुस गया। जिसने चारपाई पर लेटी हुई 12 साल की बुखार से पीड़ित बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। यहां तक कि आरोपी ने अपना पायजामा भी निकाल दिया।

आरोपी पकड़ा गया, तो दी जान से मारने की धमकी

ये सब देख छोटी बेटी बाहर गली में दौड़ते हुए पहुंची और पड़ोसियों को बुला लाई। इसी दौरान बच्चियों का भाई भी वहां पहुंच गया। सभी ने देखा कि आरोपी भी और किशोरी भी अर्धनग्न अवस्था में थे। वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसके निजी अंगों को छेड़ रहा था। आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम कृष्ण बताया। वह खुद को छोड़ने की बात कहते हुए धमकियां दे रहा था।