नारनौल में लड़की का अपहरण करते हुए उसके परिजन
हरियाणा के नारनौल में लिव इन में रह रही एक लड़की का अपहरण करने तथा इसी दौरान जिस लड़के के साथ वह रही है, उसकी मां पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना में लड़के की माँ बुरी तरह घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है
।

महिला को मारी गाड़ी ड्राइवर ने टक्कर
यहां के मोहल्ला सलामपुरा में प्रवीण सैनी चार-पांच दिन पहले नूहं जिला के तावडू की एक लड़की के साथ लिव इन में रहने की कोर्ट में दरखास्त देकर लड़की को अपने घर में ही रखे हुए था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी। जिसके बाद लड़की के परिजन उसको ढूंढते हुए नारनौल आए। उन्होंने इसकी शिकायत तावडू थाने में भी दी। इस पर तावडू थाने से पुलिस कर्मी 19 अप्रैल की रात को लड़के के घर पर आए थे। मगर लड़की ने जाने से इंकार कर दिया। इस घटना के दो दिन बाद मंगलवार सुबह लड़की के परिजन मोहल्ला सलामपुरा में लड़के के घर पर एक सफेद वैगनआर में चार लोग आए। इसमें सादी वर्दी में एक एएसआई रविंद्र भी था। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।
रविंद्र ले गया लड़की को घसीटते हुए
उन्होंने लड़की से बात की तथा उसको मनाने की कोशिश की। आज भी लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी रविंद्र लड़की को पकड़कर उसको घसीटकर साथ ले जाने लगा। उसके साथ आए लोगों में से एक गाड़ी के पास ही खड़ा हुआ था। वहीं जब रविंद्र लड़की को साथ ले जा रहा था तो लड़के वालों ने विरोध किया, मगर उसके साथ आए अन्य परिजनों को रोकते रहे।

लड़की को गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते परिजन
महिला पर चढ़ा दी गाड़ी
रविंद्र लड़की को कई दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान लड़की उनके साथ नहीं जाने की बात कहते हुए चिल्लाती रही। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इशारा पाकर गाड़ी के पास खड़े व्यक्ति ने गाड़ी दौड़ा दी। वहीं लड़के की माँ जब पीछे-पीछे आई तो गाड़ी के ड्राइवर ने उस पर भी गाड़ी चढ़ा दी। जिससे लड़के की माँ सरला बुरी तरह घायल हो गई। बाद में लड़के के पिता ने लड़की को उक्त व्यक्तियों से छुड़वाया।
शोर सुनकर आ गए मोहल्लावासी
यह घटना सुबह की है। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पर जमा हो गए। मोहल्लावासी आने पर तावडू से आए लड़की के परिजन वहां से भाग गए। जिसके बाद घायल महिला तथा लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नागरिक अस्पताल में उनको भर्ती कर लिया गया। वहां से महिला की गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया।












