14 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: एशिया कप: भारत-पाकिस्तान और खिलाड़ियों के विवादों से भरा इतिहास भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से रोमांच और विवादों से जुड़े रहे हैं। एशिया कप भी इससे अछूता नहीं रहा। कई बार दोनों देशों ने टूर्नामेंट से जुड़े बड़े फैसले लिए, तो वहीं खिलाड़ियों के बीच भी टकराव सुर्खियों में रहे।
भारत-पाकिस्तान के बड़े फैसले
1986: भारत ने श्रीलंका में तनावपूर्ण हालात का हवाला देकर एशिया कप से हटने का फैसला किया।
1990: पाकिस्तान ने राजनीतिक रिश्तों में खटास के कारण अपनी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया।
मैदान पर भिड़े खिलाड़ी
2010 – हरभजन बनाम शोएब अख्तर
एशिया कप के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमागर्म बहस हो गई। अख्तर का दावा था कि उन्होंने होटल रूम तक जाकर मामला सुलझाया।2010 – गंभीर बनाम कामरान अकमल
इसी टूर्नामेंट में गौतम गंभीर और पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल भिड़ गए। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।2022 – आसिफ अली बनाम फरीद अहमद
पाकिस्तान के आसिफ अली अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद से भिड़ गए। विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस में 25% कटौती की गई।











