04 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: Apple ने अपनी Obsolete Devices लिस्ट को अपडेट करते हुए कई पुराने iPhone, iPad, Apple Watch और Beats मॉडल को सपोर्ट से बाहर कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा पहली पीढ़ी के iPhone SE की हो रही है, जिसे यूजर्स ‘छुटकू iPhone’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा iPad Pro (12.9-inch, 2017), Apple Watch Series 4 Hermes और Beats Pill 2.0 भी अब कंपनी की सर्विस और रिपेयर सुविधा के लिए योग्य नहीं रहेंगे।Apple की Obsolete कैटेगरी में वे डिवाइस आते हैं जिनकी बिक्री बंद हुए 7 साल से अधिक हो जाते हैं। ऐसे मॉडलों को किसी भी तरह का रिपेयर सपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया जाता। इस अपडेट के बाद लाखों यूजर्स को भविष्य में पार्ट रिप्लेसमेंट और तकनीकी सहायता पाने में परेशानी आ सकती है।













