09 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में साइबर क्राइम विभाग में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जो उन्हें लंबे समय से ऑनलाइन परेशान कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लगातार अभिनेत्री को अशोभनीय संदेश और धमकियां भेज रहा था।
शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच की, तो अनुपमा उस शख्स की पहचान जानकर हैरान रह गईं — बताया जा रहा है कि वह कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि अभिनेत्री के ही एक पुराने परिचित में से था।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सुरक्षा को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की साइबर उत्पीड़न की घटना को नजरअंदाज न करें।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।