जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, बटाला नशा मुक्ति यात्रा’ के तहत वार्ड नंबर 30 के निवासियों को नशा विरोधी जागरूक किया गया
बटाला, 25 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्ति यात्रा’ के तहत पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी द्वारा हलके के गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में लोगों को नशा विरोधी लामबंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में बटाला शहर के वार्ड नंबर 30 में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें चेयरमैन मानिक महिता और जिला कोऑर्डिनेटर नशा मुक्ति मोर्चा ने वार्ड वासियों के साथ मिलकर नशा के खिलाफ संगठित लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मानिक महिता ने कहा कि नशा समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार की यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से लोगों से सीधे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नशे का पूर्ण अंत करने में बड़े स्तर पर मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि विधायक शेरी कलसी की अगुवाई में बटाला हलके में नशा विरोधी अभियान जारी है और सरकार द्वारा गांवों और शहरी वार्डों में हर नागरिक तक सीधे पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नशा मुक्ति यात्रा आरंभ की गई है। इसका उद्देश्य लोगों से प्रत्यक्ष फीडबैक लेकर नशा सप्लाई लाइन को तोड़ना और नशे की दलदल में फंसे व्यक्तियों का मुफ्त और सही इलाज कराना है।
इस अवसर पर सीनियर अगुआ मास्टर तिलक राज, मनजीत सिंह बुमराह, हनी चौहान, अमित सोढ़ी, वीणू काहलाँ, लंबड़दार अमरीक सिंह, भूपिंदर सिंह, जगजीत सिंह सहित युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।













