धर्मेंद्र के बाद कन्नड़ सिनेमा में एक और शोक: 80 साल की उम्र में उमेश का निधन, कैंसर से लड़ते रहे आखिरी दिन तक

धर्मेंद्र के बाद कन्नड़ सिनेमा में एक और शोक: 80 साल की उम्र में उमेश का निधन, कैंसर से लड़ते रहे आखिरी दिन तक

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बेंगलुरु: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर कन्नड़ अभिनेता ‘मैसूर’ श्रीकांतय्या उमेश का रविवार, 30 नवंबर को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे उमेश अंतिम दिनों तक किदवई अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने सुबह लगभग 8:30 बजे अंतिम सांस ली।

उमेश का फिल्मी करियर छह दशक से भी लंबा रहा। उन्होंने लगभग 350 फिल्मों में अभिनय किया और थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। चार साल की उम्र में उन्होंने ‘लंचवतार’ फेम मास्टर के हिरणय्या थिएटर ग्रुप में अभिनय शुरू किया। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक 1960 में फिल्म ‘मक्कला राज्य’ से मिला, जबकि 1977 की फिल्म ‘कथा संगम’ ने उनके करियर को नई उड़ान दी।

कॉमेडी और ड्रामा में माहिर उमेश के निधन पर फिल्मी सितारों और पॉलिटिकल लीडर्स ने शोक जताया। अभिनेत्री तारा ने कहा,
“यह दुख की बात है कि सीनियर आर्टिस्ट उमेश अंकल हम सबको छोड़कर चले गए। छह दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान हम सबके लिए मार्गदर्शक है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

उमेश की जीवन यात्रा संघर्ष और सफलता की मिसाल रही। उनका योगदान कन्नड़ सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा।