Chandigarh में स्कूलों को फिर बम धमकी, पुलिस अलर्ट

27 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  चंडीगढ़ के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। धमकी में लिखा गया है कि अगले दो दिनों में पूरे शहर में बम ब्लास्ट किए जाएंगे। अब तक चार स्कूलों को ऐसे मेल मिलने की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एहतियातन बच्चों को घर भेज दिया गया है।

मेल में Punjab Secretariat को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी शहर में कई संस्थानों को इसी तरह के ईमेल मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले भी स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले थे। हाल के दिनों में Punjab and Haryana High Court, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर-10 म्यूजियम को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अब तक किसी भी मामले में धमकी भेजने वालों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन जांच जारी है।