27 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: गुरुवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। रिलायंस पावर के शेयर 2.68% बढ़कर 40.54 रुपये पर पहुंचे, वहीं रिलायंस इंफ्रा भी करीब 5% तेजी के साथ 165.85 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
इस बीच, बड़े भाई मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 0.31% गिरावट आई और यह 1,565 रुपये पर बंद हुआ।
मार्केट में तेजी के पीछे फेड और RBI की संभावित ब्याज दर कटौती, बड़ी कंपनियों के शेयर सस्ते होने और विदेशी निवेशकों की खरीदारी का योगदान रहा।













