Delhi के नांगलोई में बेकाबू Delhi Transport Corporation बस का कहर, दो की मौ*त; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

09 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Delhi के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बेकाबू Delhi Transport Corporation (डीटीसी) की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। यह घटना थाना निहाल विहार क्षेत्र में नजफगढ़-नांगलोई रोड पर करीब सुबह 9:45 बजे हुई, जब नजफगढ़ की ओर से आ रही बस ने एक स्कूटी, बाइक, रिक्शा और सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने दुर्घटना में शामिल बस पर पथराव कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा नांगलोई की ओर से आ रही एक अन्य बस को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। पथराव के दौरान करीब छह बसों के शीशे टूट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।