फरीदाबाद में घने कोहरे से हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, दो की मौ/त

फरीदाबाद में घने कोहरे से हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, दो की मौत

15 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  फरीदाबाद में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे से मथुरा रोड पर उतरते समय एक तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौ/त हो गई।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, सुबह विजिबिलिटी केवल 20 मीटर तक सीमित थी। कंटेनर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन घने कोहरे के कारण कार चालक उसे देख नहीं पाया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर में धंस गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग खुल गए, फिर भी दोनों सवारों की जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार से शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मृतकों में से एक की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।