Amit Shah Reached Jammu Amidst Political Tension And Terrorist Challenge – Amar Ujala Hindi News Live – Amit Shah Jammu Visit :सियासी तनातनी के बीच गृहमंत्री शाह जम्मू में, कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

द्वारा प्रकाशित: विकास कुमार

अद्यतन सोम, 07 अप्रैल 2025 12:28 AM IST

-प्रदेश सरकार की चुनौतियों के समाधान के लिए गृह मंत्री पर नजरें टिकीं

-भाजपा के भविष्य की कार्ययोजनाओं को तय करेगा शाह का दौरा


अमित शाह राजनीतिक तनाव और आतंकवादी चुनौती के बीच जम्मू पहुंचे

जम्मू पहुंचे अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला


लोडर



विस्तार


सरकार और एलजी प्रशासन के बीच तनातनी और सुरक्षा की चुनौतियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जम्मू शहर और आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। शाम को भाजपा मुख्यालय में बंद कमरे में शाह ने पार्टी के 28 विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इसमें जम्मू संभाग में बढ़ रहे आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शाह राजभवन में ठहरे हुए हैं, जहां उपराज्यपाल से उनकी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो