ambala-scam-firm-person-name | अंबाला के व्यक्ति के नाम पर बनाई फर्जी फर्म: 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मंत्री ने कराया था मामला दर्ज – Ambala News

हरियाणा के अंबाला में साइबर कैफे पर काम करने वाले के दस्तावेजों पर करोड़ों के लेनदेन के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। अंबाला के साइबर कैफे पर काम करने वाले युवक के नाम पर दिल्ली में फर्जी फर्म बना कर करोड़ों रुपए के लेनदेन चल रहे थे। यह खुलासा तब

यह था पूरा मामला

अंबाला के नंहेड़ी निवासी रविन्द्र एक सीएचसी सेंटर पर काम करता है। उसको तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया साइट पर एक विज्ञापन दिखा। जिसमें नौकरी को लेकर झांसा दिया गया था। उसने उस लिंक पर क्लिक किया और एक नंबर पर अपनी डिकटेल्स शेयर की। जिसके बाद उससे साइबर ठगों ने उससे उसके सारे ओरिजनल दस्तावेज़ ले लिए। आरोप है कि उन्हीं दस्तावेजों का प्रयोग कर अब आरोपी करोड़ों रुपए का लेनदेन कर रहे हैं।

आईटीआर भरने के दौरान पता चला

रविन्द्र ने बताया कि जब वह आईटीआर भरने अपने सीए के पास पहुंचा तब उसको इस सबके बारे में पता चला। उसने बताया कि उसके सीए ने कहा कि आपके दस्तावेजों पर तो करोड़ों रुपए के लेन देन हुए हैं। इसपर रविन्द्र सखते में आ गया। जिसके बाद उसने इस पूरे मामले को ध्यान किया, और पुलिस में अपनी शिकायत दी है।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ था मामला

पीड़ित रविन्द्र के अनुसार वह इस मामले को लेकर कई बार पुलिस के पास पहुंच चुका था। लेकिन, इसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद वह हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिला और उनको अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने थाने के SHO से कहकर पूरे मामले में एफ़आईआर कराई।

पुलिस फर्म की कर रही जांच

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने नंबर को भी सर्विलान्स पर लगाया है और फर्म के संचालक को भी पकड़ने के लिए टीम गठित की है। इसके साथ ही पुलिस दस्तावेज़ इकट्ठे करने वालों की भी तलाश कर रही है।