हरियाणा के अंबाला में दिनदहाड़े लूट करने वालों को पुलिस ने काबू कर लिया है। वीरवार को कुरियर डिलीवरी बॉय के साथ सबसे 8 बदमाशों ने चंडीगढ हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उसके कई महंगे महंगे पार्सल व उसके पास मौजूद कैश को लूटकर बदमाश फर
।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
कोर्ट से मिली एक दिन की रिमांड
पुलिस ने शनिवार को आठ आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनको कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपीयों की पहचान मोहित व अमन निवासी बलदेव नगर के रूप में की गई है।
बदमशों ने काफी देर तक किया था पीछा
डिलेवरी बॉय गौरव ने बताया कि, बदमाश उसका काफी देर से पीछा कर रहे थे। जिस दौरान वह रुका तभी बदमाशों ने उसे बलदेव नगर का रास्ता पूछा। जैसे ही उसने रास्ता बताया तो सामने से कुछ और बदमाश भी आ गए जिन्होंने उससे छीना झपटी शुरू कर दी। डिलीवरी बॉय कुछ समझ पाता इतनी देर में वह सामान लूटकर वह नकदी लेकर फरार हो गए थे।
घटना स्थल पर नहीं था सीसीटीवी
बदमाशों ने बिना सीसीटीवी वाली जगह पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिर भी पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को एक्टिव किया और आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि अभी तक उनके कोई बरमदगी नहीं हुई है। अन्य आरोपियों का भी खुलासा जल्द किया जाएगा।












