8 Feb 2025: Fact Recorder
कार पार्किंग करते हुए कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप कार पार्क करते हुए सर्तकता नहीं बरतते हैं तो यह लापरवाही आपके बच्चे की जान पर भारी पड़ सकती है। खासकर तब जब बच्चे कार पार्क करते हुए बाहर खड़े होते हैं। कार पार्किंग के लिए सुरक्षित स्थान चुनें जहां बच्चों के लिए कोई खतरा न हो।
- तंग जगह पर गाड़ी पार्क न करें
- गाड़ी पार्क करने से पहले बच्चों को न उतारें
- हमेशा पीछे देखते हुए गाड़ी करें पार्क
कार पार्किंग के दौरान कई बड़े हादसे हो जाते हैं। आए दिन ऐसे हादसों की सीसीटीवी फुटेज सामने आती रहती है। हादसे इतने भयावह होते हैं कि बच्चों की गाड़ियों से नीचे दबकर मौत हो जाती है।
ऐसे में यह मां-बाप की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें। उनकी लापरवाही की वजह से बच्चों की जान चली जाती है। बता दें कि कार पार्किंग करते समय बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मां-बाप की लापरवाही से कई हादसे हो सकते हैं, जो बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकते हैं।












