14 Feb 2025: Fact Recorder
Unique Love Stories On Valentine Day 2025: प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन डे बहुत ही खास है, इस स्पेशल दिन पर हम कुछ यूनिक लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया।
आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है जिसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कपल बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कुछ अनोखी प्यार की कहानियां सदियों से चली आ रही हैं, जिन्हें सुन हम बड़े हुए हैं। आपको ये तो पता ही होगा कि ताजमहल को भी प्यार की निशानी माना जाता है जो शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ ताजमहल ही है जिसे प्यार की निशानी माना जाता है। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ऐतिहासिक महलों, मकबरों और मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. चित्तौड़गढ़ किला – Chittorgarh Fort
सबसे पहले हम बात कर लेते हैं चित्तौड़गढ़ किले की जिसे 7वीं शताब्दी में बनवाया गया था। ये राजा रतन रावल सिंह ने रानी पद्मिनी के लिए बनवाया था, और ये उन्हीं की प्यार की निशानी माना जाता है। ये स्मारक कमल कुंड के किनारे है जो बहुत ही सुंदर है। आप एक बार यहां जा सकते हैं जिसे देख प्यार के प्रति विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

2. मस्तानी महल – Mastani Mahal
अगला नाम है महाराष्ट्र के पूणे शहर में बना मस्तानी महल का जो बाजीराव ने अपनी दूसरी पत्नी मस्तानी के लिए बनवाया था। अगर आपने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बाजीराव-मस्तानी फिल्म देखी हो तो पता ही होगा, क्योंकि वो पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। आज मस्तानी महल को शनिवार वाड़ा के रूप में भी जाना जाता है।

3. रूपमती मंडप, मध्य प्रदेश – Roopmati Pavilion
वेलेंटाइन डे के मौके पर जान लें कि मध्य प्रदेश के मांडू शहर में रूपमती मंडप है जिसे आखिरी स्वतंत्र शासक सुल्तान बाज बहादुर ने पत्नी रूपमति के लिए बनवाया था। ये बहुत ही सुंदर है जिसे 366 मीटर की ऊंचाई पर बनवाया गया था। वहां से नर्मदा नदी भी दिखाई देती है, अगर आप ऐतिहासिक स्थानों पर जाना पसंद करते हैं तो ये बेस्ट है।

4. गुजरी महल – Gujari Mahal
प्यार करने वाले तो बहुत होते हैं लेकिन उसे निभाने वाले कम ही होते हैं। पहले के समय में तो प्यार की खातिर महल ही बनवा दिए जाते थे। हम एक ऐसे ही महल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है गुजरी महल। राजा मान सिंह तोमर ने अपनी प्रेमिका से रानी बनी मृगनयनी के लिए ये महल बनवाया था जो ग्वालियर में है। ये बहुत ही सुंदर है, जिसे देखना तो बनता ही है।

5. सांका श्याम जी मंदिर
अब तक आपने उन राजाओं के बारे में पढ़ा है जिन्होंने अपनी रानियों के लिए महल और मकबरे बनवाए। अब उस महारानी के बारे में जान लीजिए जिसने अपने पति की मौत के बाद उनकी याद में एक मंदिर बनवा दिया।

हम बात कर रहे हैं रानी भाग्यवती की जिन्होंने अपने पति राजा श्याम सिंह की मृत्यु के बाद एक भव्य मंदिर बनवाया जिसका नाम रखा गया सांका श्याम जी मंदिर।
यह भी पढ़ें: क्या दांतों में दर्द से भी हार्ट अटैक का खतरा? क्या कहते हैं डॉक्टर












