Golmaal 5 में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री! अजय देवगन के सामने निभाएंगे विलेन का किरदार

03 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Golmaal 5: बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक गोलमाल की पांचवीं किस्त को लेकर फैंस का इंतजार अब और भी दिलचस्प हो गया है। अजय देवगन की पिछली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की थिएटर स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कन्फर्म किया था कि Golmaal 5 पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है। अब इससे जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

अजय देवगन की Golmaal 5 में अक्षय कुमार की एंट्री?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Golmaal 5 की कास्ट में एक बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। खबर है कि अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह गोलमाल फ्रेंचाइज़ी के लिए अब तक का सबसे बड़ा कास्टिंग ट्विस्ट होगा। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में अजय देवगन के सामने लीड विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Golmaal 5 में इस बार फैंटेसी एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। कहानी सिर्फ प्रैंक और सिचुएशनल कॉमेडी तक सीमित न रहकर कुछ नया और अलग पेश कर सकती है, जिससे फिल्म का टोन पिछली किस्तों से अलग होगा।

32 सालों में छठी बार साथ दिखेंगे अक्षय और अजय

Golmaal 5 अक्षय कुमार और अजय देवगन का पिछले 32 सालों में छठा कोलैबोरेशन होगा। इससे पहले दोनों कलाकार सुहाग (1994), खाकी (2004), इंसान (2005), सूर्यवंशी (2021) और सिंघम अगेन (2024) में साथ नजर आ चुके हैं। अक्षय कुमार का विलेन के अवतार में आना और रोहित शेट्टी का बड़े स्केल पर फिल्म बनाना, इसे एक अनप्रिडिक्टेबल और एंटरटेनिंग राइड बना सकता है।

Golmaal 5 की स्टार कास्ट

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर लीड रोल में वापसी करेंगे। उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी वही पुरानी मस्ती और पागलपन लेकर लौटेंगे। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
शर्मन जोशी की वापसी की भी उम्मीद जताई जा रही है, जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 में नजर आ चुकी हैं।

कब रिलीज होगी Golmaal 5?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन फरवरी के अंत तक मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू हो सकता है। मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि गोलमाल फ्रेंचाइज़ी ने 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से शुरुआत की थी और अब यह अपनी 20वीं सालगिरह मनाने जा रही है, जिससे यह फिल्म फैंस के लिए और भी खास बन जाती है।